आज बड़े दिनों बाद जिंदगी के साथ
मैं उसकी बूढी उंगलियाँ थाम .. सैर को निकल गया
पैरो में फुर्सत की चप्पलें डाल ली ,, जो अब छोटी हो गयी हैं जरा
कभी
मेरे घर के
सभी लोगो को ये फिट आती थीं
और सहूलियत के हिसाब से
.. बदल के पहन ली जाती थीं
वक़्त के साथ
..पैरो के नाप भी ..बदल जाया करते हैं
हसरतो के पाओ
..यूँ भी ..जरा लम्बे हुआ करते हैं
जिंदगी रास्ते भर
.. मुझे.. यादो का जंगल दिखाती रही
कम होते जाते .... रिश्तो के पेड़ गिनाती रही
..
कुछ पेड़ो पे संतरे वाली टोफियाँ .. चूरन वाली गोलियां
उतनी ही सस्ती झूल रही थीं गोया
अब कौन हाथ बढ़ाये ,,कौन उन्हें तोड़े
यूँ भी आजकल जबां को ..महंगे जायके लगे है
थोड़े
कुछ खुशियों के ..जुगनू भी देखे गए
वैसे ही चमकते .. बुझते गए
कुछ दर्द के सांप .. चुपके से .. दबे पांव
आ गए
बस फुन्फ्कारा और डरा गए
पिछली कई होलियों का गुलाल
..जो मैंने नहीं खेला
झील के ऊपर .. हरा हरा तैर रहा था
दिवाली के राकेट से निकला पैराशूट
कुकुरमुत्ता लिए घूम रहा था
मेरे बचपन का खजाना ..मेरी मिटटी की गुल्लक
वहीं पास पड़ी इतरा रही थी
मैंने फोड़ा तो हिसाब में ..चंद रेजगारी गिना रही थी
कई साल मैंने इसमें .. झूटे सपने इकट्ठे किये थे
आज वो मुझे ... सपनो की expiry बता रही थी
एक पुरानी टाई
..एक.. टूटी हुई बेल्ट
कुछ आखिर तक चिली हुई पेंसिलें
इकठ्ठा की हुई उनकी कतरनें
एक
खुशबु वाली रबर ..पानी की बोतलें
लंच
बॉक्स ..और उसमें बचा हुआ परांठा
जो
लौटते वक़्त बस में खाना था ..
सब इधर उधर बिखरे पड़े थे .
कुछ कार्टूनों के स्टीकर भी थे
जो
अच्छी जगह चिपकायेंगे सोच के ..चिपकाये ही नहीं
या .. यूं कह लो की ..
बचपन
से खूबसूरत जगह ..फिर मिल पाई नहीं
आगे
बड़ी सी एक चढ़ाई थी
जहाँ
मैंने कभी .. अपने हौसलों की साइकिल चलाई थी
आज
भी लोग मेरे काले हाथ देख के पूछ लिया करते हैं
कहाँ
गिरा के आये हो ..
क्या
फिर से ..मुकद्दर की चेन चढ़ाये हो ?
थोडा
दूर एक मोहब्बत की टूटी हुई इमारत है
जिसमें
आज भी उसकी आवाज शाम होते ही .. छत पे आ जाया करती है
उसके
सामने .. अहसास की स्ट्रीट लाइट भी है एक
जो
आज भी उसके नूर से जल जाया करती है
लोग
कहते हैं की वो .. खँडहर है कोई
पर
मैं गुजरू तो जैसे .. ख्वाबगाह बन जाया करती है
बहुत दूर निकल आये आज तो
जिंदगी भी हाफ़ने लग गयी है
सोचा की आगे बढूँ ..या ठहर जाऊं यहीं
लेकिन कमबख्त ये
फुर्सत की ..चप्पलें काटने लग गयी हैं ..
No comments:
Post a Comment