यूँ तो
धड़कते हैं हौसले मेरे दिल में ..धडकनों की तरह
यूँ तो बहा
देता हु रोज .. कितना ही लहू मैं पसीने की तरह
ये महंगाई
है की रोज महँगी होती जाती है
जान भी इसके
सामने सस्ती नजर आती है..
चाय के किसी ठेले पे मिलती ..कट्टिंग की
तरह
न जाने कब
इस्तिकबाल करूँगा जिंदगी का मैं
रोज मिलती
है जो मुझसे.. अजनबी की तरह
यूँ तो
ताउम्र बटोरी है तालीम मैंने भी .. कागज़ के बासी टुकड़ो की तरह
यूँ तो बिक
जाती है वो भी ..बेअकल अमीरों की दूकान पे..
सस्ती किसी
रद्दी की तरह
फिर भी रोज
सुबह एक भीड़ निकलती है
चंद दानों
के लिए फडफडाते कबूतरों की तरह
न जाने कब
चलेगी वो हवा ..जिसमें उडाता था मैं भी कभी ..
लहलहाते हुए पत्तो की
तरह
यूँ तो मौसम
मेरे यहाँ भी कई सारे होते हैं ..बाकी तमाम मुल्कों की तरह
यूँ तो वो
भी गुज़र जाते हैं खिड़की पे आके मेरी ..कीड़े और पतंगों की तरह
फिर भी
बारिश का इंतज़ार रहता है मुझे
यादों के
सूखे पेड़ो की तरह
न जाने कब
माजी से निकल के .. बादल यहाँ भी बरसेंगे
लौट के तेरे
आने की तरह ..