Sunday, October 21, 2012

दफ्तर..

रोज वही.. दिन रात का दफ्तर
रोज वही गलियाँ.. रोज वही सफ़र

रोज वही.. मेरी भेजी अर्जियां
रोज वही ..तेरी अकड़.. तेरी मर्जियां 

रोज वही.. तेरी उम्मीदों की गर्म चाय
रोज वही ..उसकी ठंडी चुस्कियां 

रोज वही ..तेरे दीदार की पगार
रोज वही ..तेरे अहसास की सुस्तियाँ

रोज वही ..फ़ोन पे नोक झोंक
रोज वही ..तुझे मनाने की मस्तियाँ

रोज वही काम कराते हैं
रोज वही दफ्तर बुलाते हैं 

कमबख्त  ..हर दफ्तर में छूट्टी मिलती है ..
इक तेरी यादो के दफ्तर की सिवा

Saturday, October 20, 2012

लम्हे



बड़ा खर्चा हो रहा है आजकल
अपने ही हाल पर
बड़े दिनों से बाहर भी नहीं निकला
डराता है.. टैक्सी ट्रेन का जंजाल भर
कोई गिफ्ट भी नहीं खरीदा
दोष लगता हु ..महंगाई पर ..सरकार पर
फिर भी न जाने खर्च होते हैं कैसे...एक एक कर
तेरे इंतज़ार में जो रखे थे लम्हे ..सम्हाल कर

मेहमान


मेहमान बनके आये तेरे प्यार के लम्हे 

मेरे दिल के गलीचो को पाओं से कुचला

सफ़र के मैले हाथ मेरे आसुओं से धोये

और एक हक से मेरी यादो का आइना मांग लिया 

चेहरा पे चेहरा लगाना था शायद ...

रहना चाहते थे शायद ...गुमनाम बनकर ..

मैंने दिया नहीं,,छुपा दिया

कह दिया की पिचली आंधी में टूट गया

पिचली आंधी में ही आये थे न तुम ...महमान बनकर