सोचता हु तेरा शहर ही छोड़ दू ..
रखा ही क्या है.. तेरे शहर में
चंद दम तोड़ती यादो और खामोश सिसकियो के सिवा
चंद रुस्वाइयो और समंदर की पुरवाइयो के सिवा
चंद आंसू और सूखे हुए सावन के सिवा
चंद बातो और खयालो के सिवा
कुछ पुराने बस टिकेट ,टिशू पेपर
कुछ उदास फूल ,कुछ खाली परफ्युम्म बोतल
कुछ तेरे लिखे ख़त भी थे ..
उनमें कुछ गुम्म हैं ....२० में पूरे 6 कम हैं
कुछ किताब के पीले पड़ते पन्नो में.. घुल गए ..
कुछ रात भर टपकते आंसू में.. धुल गए
कुछ छुपा के रखने के चक्कर में
कहाँ रखे .. कुछ याद नहीं
कुछ मेरे लिखे ख़त भी थे ...
जो जल्दबाजी में भेजना भूल गया ...और कोई बात नहीं ..
कुछ आधी जली मोमबत्तियां हैं..जो दीवाली के बुझे हुए दियो के साथ.. बालकनी में रहती हैं
कुछ गुलाल के छींटे हैं ..जो छीना झपटी में दीवार पे लग गए थे
रसोई में दरवाजे के पीछे.. तुम्हारा नाम भी है
तुम्ही चम्मच से खुरच के ..मेरे नाम के साथ लिख गए थे
एक शौपिंग का बिल भी है
जिसमें मेरी टाई और तुमारे दस्तखत हैं
एक ट्रे भी है और उससे मैचिंग कुछ टूटे कप हैं
दीवार पे चढ़े .. तुम्हारे लाये हुए पर्दों में ..सलीखे से रख के ले जाऊंगा
वक़्त कम है ..यादें बटोर नहीं पाउँगा..यहीं छोड़ जाऊंगा
कुछ तो चाहिए जो वापस बुला सके मुझे
कुछ तो ताकत होगी..नर्म शाम ..सख्त दोपहर में
वरना और रखा ही क्या है.. तेरे शहर में !!
No comments:
Post a Comment