Tuesday, November 20, 2012


एक वक़्त था जब मैं अकड़ के 
छत के किसी कोने से चिपक के 
हवा के गाये  गानों पे 
धीरे धीरे सर हिलाता ..झूमता गाता
दूर से ही दिख जाता ..
गर मैं बिगड़ जाता  
या हवा के साथ  घूम आता कहीं 
पूरा घर करने मे लग जाता सही 
बड़े नाजो से पाला करते थे लोग मुझे 
मैं गुरूर होता था उनका कभी 
दम तोड़ती यादो के साथ मैं भी दम तोड़ रहा हूँ 
मैं कबाड़ की दूकान से ..टूटा हुआ एंटीना बोल रहा हूँ 

No comments:

Post a Comment