Friday, December 21, 2012

यूँ तो


यूँ तो धड़कते हैं हौसले मेरे दिल में ..धडकनों की तरह
यूँ तो बहा देता हु रोज .. कितना ही लहू मैं पसीने की तरह
ये महंगाई है की रोज महँगी होती जाती है
जान भी इसके सामने सस्ती नजर आती है..
चाय  के किसी ठेले पे मिलती ..कट्टिंग की तरह
न जाने कब इस्तिकबाल  करूँगा जिंदगी का मैं 
रोज मिलती है जो मुझसे.. अजनबी की तरह 

यूँ तो ताउम्र बटोरी है तालीम मैंने भी .. कागज़ के बासी टुकड़ो की तरह
यूँ तो बिक जाती है वो भी ..बेअकल अमीरों की दूकान पे..
सस्ती किसी रद्दी की तरह
फिर भी रोज सुबह एक भीड़ निकलती  है
चंद दानों के लिए फडफडाते कबूतरों की तरह
न जाने कब चलेगी वो हवा ..जिसमें उडाता था मैं भी कभी ..
लहलहाते हुए पत्तो की तरह

यूँ तो मौसम मेरे यहाँ भी कई सारे होते हैं ..बाकी तमाम मुल्कों की तरह 
यूँ तो वो भी गुज़र जाते हैं खिड़की पे आके मेरी ..कीड़े  और पतंगों की तरह 
फिर भी बारिश का इंतज़ार रहता है मुझे 
यादों के सूखे पेड़ो की तरह
न जाने कब माजी से निकल के .. बादल यहाँ भी बरसेंगे 
लौट के तेरे आने की तरह ..

Sunday, December 9, 2012

रात बाकी है



रात बाकी थी ..जब वो बिछड़े थे

कट गयी उम्र ..रात अभी भी बाकी है



गुठली आम की



पहले आप ..पहले आप करके .. काटीं खपियाँ आम की

फिर जो मांगी किसी ने ..तो बाटीं खपियाँ आम की

सब कुछ देकर अपना ... बच गयी गुठली आम की

सब से ज्यादा चूसी गयी ... लडैती गुठली आम की 




तुम कब निकलोगी



यहाँ से जाके भी ..तुम कौन सा मुझे छोड़ दोगी

सपने में आओगी ..और देर तक गुफ्तगू करोगी

फिर कहोगी ..अब सुबह हो गयी है..सो जाओ

और आँख खोलते ही फिर आ धमकोगी

कितना समझाया..थोडा दूर रह के भी देखो

न जाने तुम कब सुधरोगी

लो..बाहर फिर वही बरसात शुरू हो गयी

ना जाने यादो से अब ..,,तुम कब निकलोगी !!!



पल



आँखों का मौसम आजकल खराब है

आंसुओ की बारिश बड़ी बेहिसाब है

यादों के बादल गहरे हो चले हैं

दिल पे धडकनों के पहरे हो चले हैं

तेरे आने की आहात हो गयी है

बेचैन ये मुस्कराहट हो गयी है

फिर से ये पल तेरे कांधे पर सर रख के सो जायेगा

गीली आंखें छुपाने के चक्कर में,,,तेरा दामन भिगो जायेगा !!!



महफ़िल



यादों के कई घरोंदे ..वक़्त की लहरों में ढह गए

रिश्तो के सूखे पत्ते ..पिचली बारिश में ही बह गए

बहुत सराहा हमें ...हमारी महफ़िल में आने वालो ने

और तमाम महफ़िलो के बाद हम..महफ़िलो की शान बनके रह गए


प्यार


लम्बे फलसफे चाहते थे तुम ..एक छोटी कहानी हो सकता था प्यार

गहरे समंदर की चाह थी तुमको ..किसी की आँखों का पानी हो सकता था प्यार ...

आज तेरी ख़ामोशी सन्नाटा बयां करता है..यादो की डाल पे बैठी कोयल हो सकता था प्यार

सोचता हूँ मिटा दू तारीखें सारी....कभी इतिहास जो हो सकता था प्यार  !!!