Tuesday, November 13, 2012

happy diwali


पूरा मोहल्ला बहुत खूब सजा ...  धू धू  करके जला 
बड़े चिल्लाते रहे .. पटाखे जरा दूर जलाओ 
पर उनकी एक नहीं  चली 
बेईमानी के पैसे से लाया अनार जला 
बेईमानी नहीं जली 
दूर जा चुके बच्चे ..कैसे आते भला 
तत्काल में टिकिट ही नहीं मिली 
पड़ोसियों पे पैसा बढ़ गया है 
शायद इसलिए इस साल ..  दिवाली नहीं मिली 
सोना इतना सस्ता था की भीड़ टूट पड़ी दुकानों पे 
मुझ गरीब को जगह  ही नहीं मिली 
हलवाई ने मिठाई एक से एक बनाई 
सब महँगी थीं  सस्ती एक नहीं मिली 
तरह तरह के गणेश लक्ष्मी 
ऊंची बोली लगाते  मिल जायेंगे अपनी 
मिटटी के भगवानो को .. रोज़ी नहीं मिली 
इतने बल्ब जलाये  लोगो ने .. फिर भी 
कोने में  बैठे दिए को .. रोशनी नहीं मिली 
कुछ रईसों ने एक लंगर भी लगवाया
जिनके पेट भरे थे उन्होंने बहुत खाया 
बस भूखो को ही पूड़ी नहीं मिली 
एक दिन पहले ही मेसेज आ गए थे बधाई के 
बस दिवाली के दिन ही ..  बधाई नहीं मिली .
पिछली दिवाली के बाद इस दिवाली भी ..फ़ोन लगाया था मैंने दोस्त को 
पिछली दिवाली की तरह इस दिवाली भी .. डायल टोन नहीं मिली 
पूरा मोहल्ला बहुत खूब सजा ... धू धू  करके जला 
इक तेरा गुरूर नहीं जला .... इक तेरी याद नहीं जली 

No comments:

Post a Comment