कल बड़ी गहरी नींद आयी
दर्द का बिस्तर लगाया .. बेचैनी की चादर ओढ़ी
सिरहाने तेरी यादो का तकिया लगाया
तेरे झूठे वादों को गुड नाईट कहा ...और सो गया
सुबह उठा तो पकड़ा गया ..
तेरी बड़ी बड़ी आंखें ..रात भर रोती रहीं
रात भर भीगता रहा .. तेरी यादों का तकिया !!!
No comments:
Post a Comment