Sunday, December 9, 2012

Friendship Day



होली होती तो ..गुब्बारा बना के फोड़ देता मैं तुझको

दिवाली होती तो ..अनार के धागे से जोड़ देता मैं तुझको

यूँ तो आज दुश्मन भी सारा दिन दोस्ती के कसीदे पढ़ते रहे

तुने याद नहीं किया तो क्या ..छोड़ देता मैं तुझको



बारिश


बड बड ..बड बड.. बोले जाती है

बारिश है की बस ..होते जाती है
कभी लड़ जाती है ..कभी अड़ जाती है
हवा के झोंके भर से ठिठुर जाती है
कभी कहती ..छाता खोलो ..मुझे भी आना है

कभी खिड़की पे घंटो बैठी.. पूछती रहती ..भीगोगे नहीं
कभी कहती समंदर की ऊंची लहरें देखनी हैं
कभी कहती तोलिया ले आओ..जुल्फें पोछ्नी हैं
अजीब सी हसरतें हैं सारी
तुम्हारे जैसी हरकतें हैं सारी
इसीलिए शायद इतनी सिफारिश हो रही है
इसीलिए शायद इतनी बारिश हो रही है !!!"

गुलज़ार

जानता था की ... इश्क किस कदर सुकून देता है ..

पर मालूम न था ... की जुदाई में भी एक जूनून होता है ..

पास रहके कभी कभी मिल लिया करते थे वो हमसे ..

पर जुदाई के बाद ..दूरियाँ ख़त्म हो गयी जैसे ..

अब रात को टहलते चाँद पर .. सुबह तक नजर रखता हु ..

पुरवाइयो को ठण्ड में हाथो से सेंका करता हु ..

बरसात में बूंदों की पिचकारी लिए ..अकेले होली खेला करता हु

समंदर की ऊंची लहरों को ..बालिश्तो से नापा करता ह

अब तो तुझसे मिलने की जिद्द भी ... मुझसे रूठी है ..

आवाज तेरी सुनने को एक अरसे से बैठी है ..

शाम अब .. सिन्दूरी नहीं रही ..

रात भर .. खुसफुसाहट की मंजूरी नहीं रही ..

शाम चुपचाप आके चली जाती है ..

रात कुछ कहती नहीं ...बस मुझे सुनती जाती है ..

तारो के तमाशे बहुत देखे मैंने ..अब तारे मुझे घूरते हैं ,,

कुछ कहते नहीं ,,बस बिखरते टूटते हैं ..

इन बेजान चीजो से प्यार करा दिया तुने ...

जुदाई के गुल को ...गुलज़ार बना दिया तुने ...

--Dedicated to Gulzar saab

यादो की किताब

तेरी यादो की किताब में..करवटों के पन्ने लगे हों गोया

रात भर पन्ने पलटता हूँ  ...दिन भर तुझे पढता हूँ !!!

रूठी कहानी

रूठी कहानी बैठी थी ..बिना वजह ही ऐठी थी

कहती है मैं उसकी चुगली करता हु ..जाने क्या क्या कहता हु
अपनी आपस की बातें हैं..क्यों जग में रुसवा करता हु
फिर मैंने बड़े प्यार से उसे कागज़ पे बैठाया
कलम के प्याले मे..स्याही का शरबत पिलाया

बस खुश हो गयी ..उठी और चल दी..

मैंने टोका तो हस दी
बोली जाओ..लोग राह देखते होंगे..
जाओ मिल आओ सबसे...कह लो जो कहना है
अब क्या कहू तुमसे..तुम्हारे साथ ही जो रहना है..

बकर बकर


बकर बकर ..बकर बकर ...कैसे करते हो इतनी बकर बकर

कबाड़ी हो शायद .. पुरानी यादो के बदले में देते बकर बकर
घिस गयी हैं उस चबूतरे की ईंटें देखो..जहाँ होती तेरी बकर बकर
हो गए पुराने.. कान भी सारे ..सुनके तेरी बकर बकर
आते जाते लोग देखते ..रूकती न तेरी बकर बकर

सपने भी अब ख्वाब देखते ..थकती न तेरी बकर बकर
चाँद और तारे गलबहियां डाले करते केवल बकर बकर
ज़मीन को पानी पानी कर गयी ..बूंदों की वो बकर बकर
चर्चा है सारी गलियों में ..चर्चा तेरी बकर बकर
अब हम भी बकर कर लेते हैं..जबसे सीखी तेरी बकर बकर

छुआछाई



कभी कभी यहीं कहीं

इन गेंदे के फूलो पर ,बेलों पर

अक्सर तितलियाँ छुआ छाई खेलने आ जाया करती थीं

अक्सर मैं ही उन्हें छूने दौड़ता

वो भागती रहती ,,छुपती रहती

अक्सर वो ऊंचा उड़ जाती

वहां ..जहाँ मेरी पहुच ..पहुच ना पाती

अक्सर उनके पंखो से छूटते रंग

मेरी ज़िन्दगी अपने कैनवास में उतारा करती

कल शाम जब एक अरसे के बाद ..मैं बगीचे में खेलने उतरा

देखा ..वहां कोई नहीं था

मुरझाये हुए फूलो ने बताया की अब वो यहाँ नहीं आती हैं

सुना है मेरी तरह .. तितलियाँ भी अब बड़ी हो गयी हैं

सुना है मेरी तरह ..उन्होंने भी नौकरी कर ली है ..

शायद किसी मयूज़ियम में ..

वहां ..जहाँ माँ बाप अपने बच्चो को.. उन्हें दिखाने लाते हैं

वो बच्चे ... जिन्हें छुआछाई खेलना नहीं आता